सीएम भूपेश बघेल का रोचक अंदाज़, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दिलचस्प ट्वीट

BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अंतिम चरण का मतदान 2 दिनों बाद है। सत्तारूढ़ कांग्रेस अपनी सत्ता कायम रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चुनावी प्रचार के बीच सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव नज़र आ रहे हैं। बुधवार को सीएम भूपेश बघेल ने रोचक ट्विट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा के कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को जीत दिलाने की अपील की है।

BHUPESH

सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि भाजपा के कार्यकर्ता भी ध्यान दें, सरकार तो कांग्रेस की ही बन रही आपको पता है.' उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस अगर सत्ता में वापस आती है तो पार्टी की गारंटियों का लाभ भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा। इसी के साथ बघेल अपने 7 वादे गिनाए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट में आगे लिखा कि फिर से "भरोसे" की सरकार बनने पर कर्जा आपका भी माफ़ होगा, धान आप भी 20 क्विंटल/एकड़ बेच रहे हैं। धान का 3200 रुपए/क्विंटल आपको भी मिलेगा,बिजली बिल 200 यूनिट आपका भी FREE होगा, आपके बच्चों को भी KG से PG फ़्री शिक्षा मिलेगी,15000 रुपए सालाना आपके घर की सभी महिलाओं को भी मिलेगा,हर बार सिलेंडर रीफिल कराने पर 500 रुपए की सब्सिडी माता-बहनों के खाते में आएगी,तो फिर क्या, जीत का अंतर और बढ़ाइए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि जितने ज्यादा अंतर से कांग्रेस जीतेगी, उतना ज्यादा आपका सम्मान आपकी पार्टी अगले 5 साल विपक्ष में रहकर करेगी। बाकी कका पर भरोसा रखना। छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस आएगी।

यह भी पढ़ें सीएम भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर पलटवार, पूछा- आप जातीय जनगणना क्यों नहीं कराते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+