दिवाली और छठ के दौरान छत्तीसगढ़ से यूपी बिहार जाना मुश्किल, जानें किन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा

Indian Railway: छत्तीसगढ़ में दिवाली और छठ के मौके पर ट्रेनों में लोगों को टिकट मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है‌। कई रेल गाड़ियों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रही है।

इस कारण लोगों को समस्या हो रही है‌। रायगढ़ जिले में ज्यादातर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग निवास करते है। ऐसे मे छठ उनका प्रमुख पर्व है। जाने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री टिकट बुक कराने पहुंच रहे है। जिसके कारण ट्रेनों में वेटिंग की कतार लगातार बढ़ती जा रही है‌‌। वेटिंग 200 के ऊपर पहुंच गया है‌।

Indian Railway:

त्यौहार सीजन में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। दिवाली में जाने वाले यात्री पहले से ही बुकिंग करा चुके थे तब जाकर उन्हें कंफर्म बर्थ मिला था। अब दिवाली के कुछ दिन बाद छठ पूजा है। ऐसे में दिवाली के बाद भीड़ और बढ़ने वाला है।

ऐसे में दिवाली के ठीक बाद 25 नवंबर तक ट्रेनों में सीट फुल हो चुका है। रोजाना यात्री रिजर्वेशन कराने के लिए स्टेशन पहुंच रहे है। ट्रेनों में वेटिंग की संख्या लगातार बढ़ते जा रहा है। शुक्रवार को टिकट काउंटर मे यात्रियों की भीड़ लग रही।

त्यौहार के लिए ट्रेनें फूल हो गया है। समरसता में 150 के पार इसी तरह आजाद हिन्द एक्सप्रेस में दिवाली के बाद वेटिंग 200 के पर पहुंच गई है। शालीमार पोस्टर में बेटिंग 188,191 तक चल रहा है। गीतांजलि, मालदा टाउन समेत रायगढ़ से होकर गुजरने वाले सारे गाड़ियों में वेटिंग लगातार बढ़ते जा रहा है। हावड़ा मेल अहमदाबाद में वेटिंग करीब 225 के पार पहुंच गया है। लगातार इसमें इजाफा हो रहा है।

इधर त्यौहार के साथ यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ गई है. शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे रायगढ़ आने वाली डाउन उत्कल लगभग शाम 4:30 बजे रायगढ़ आई। जबकि इसी तरह संबलपुर एक्सप्रेस करीब 4 घंटे लेट करीब 3 बजे रायगढ़ पहुंची। सुबह करीब 6 बजे रायगढ़ पहुंचने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस 3 घंटे देर से आई। ऐसी गाड़ियों के लेट चलने से पर्व के लिए अपने घर जा रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+