छत्तीसगढ़: BJP सांसद के साथ क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी, बिना जानकारी के करीब 37 हजार का हुआ लेनदेन
रायपुर, जून 12। छत्तीसगढ़ से भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व मंत्री रामविचार नेताम एक बहुत बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके साथ क्रेडिट कार्ड से 37 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Recommended Video
पुलिस ने दर्ज किया केस
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सांसद के रिश्तेदार ने गुरुवार रात रायपुर के तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना की जानकारी देते हुए इलाके के एसएचओ ने बताया, "अज्ञात चोर ने एमपी रामविचार नेताम के नाम से जारी एसबीआई क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग किया और करीब 37 हजार का अवैध लेनेदेन किया।
बिना जानकारी के ही रिन्यू हो गया क्रेडिट कार्ड
पुलिस ने बताया कि यह पैसा 24 फरवरी 2021 को निकाला गया। क्रेडिट कार्ड नेताम के पास था, लेकिन इसकी वैधता 2020 में ही खत्म हो गई थी। इसके चलते उन्होंने कार्ड को नष्ट कर दिया और कार्ड रिन्यू करने के लिए भी कोई आवेदन नहीं किया। सांसद की बिना जानकारी के अब किसी धोखेबाज ने उनका क्रेडिट कार्ड रिन्यू करा दिया और 37 हजार के करीब की ट्रांजेक्शन उस कार्ड से कर ली।
कैसे धोखाधड़ी की हुई जानकारी
सांसद जी को इस धोखाधड़ी का पता उस वक्त चला, जब बैंक के एक्जीक्यूटिव ने नेताम को फोन कर 45,668 रुपये पेंडिंग अमाउंट पे करने के लिए कहा। इसमें निकाली गई रकम पर ब्याज भी शामिल है। नेताम ने बैंक को बताया कि ऐसा कोई लेनदेन उनके द्वारा नहीं किया गया है और न ही उनके पास क्रेडिट कार्ड है, लेकिन फिर भी बैंक से फोन आते रहे, जिसके बाद सांसद जी को बैंक जाना पड़ा। बैंक जाकर मामले से पूरा पर्दा उठा। इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications