छत्तीसगढ़ में आपदा के समय टोल फ्री नंबर 1070 से मिलेगी सहायता, शासन ने की व्यवस्था
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में किसी आपदा में आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु टोल फ्री नंबर-1070 पर सूचित कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा सी-डेक, तिरूवनंतपुरम एवं राज्य सरकार के सहयोग से ईआरएसएस डॉयल 1070-आपदा प्रबंधन आपातकालीन सेवा संचालित की जा रही है। इसके टोल फ्री नम्बर पर संपर्क कर बाढ़, अग्नि दुर्घटना, आकाशीय बिजली दुर्घटना, सर्पदंश आदि में सहायता ली जा सकती है।

ज्ञात हो कि हाल ही भीषण गर्मी से काफी जनहानि हुई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कई इलाको में मानसून लगने के बाद वर्षाऋतु में नदी नालों के उफान में आने के बाद स्थिति असामान्य हो जाती है। बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाओ की चपेट में आकर काफी जनहानि होती है,लिहाजा सरकार समय समय पर जनजागरूकता हेतु कार्यक्रमों के साथ ही आपदा से निपटने के लिए टोल फ्री नंबर जारी करती है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में होगी जियो-रेफ्रेंसिंग से ई-गिरदावरी, मंत्री टंकराम वर्मा ने की बैठक












Click it and Unblock the Notifications