छत्तीसगढ़: जौनपुरिया गुंडा सुशील आनंद शुक्ला पर हो तत्काल कार्रवाई, गौरी शंकर श्रीवास का कांग्रेस पर निशाना
छ्त्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ इंसाफ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जौनपुरिया गुंडा सुशील आनंद शुक्ला पर तत्काल कार्रवाई हो।
गौरी शंकर श्रीवास ने कहा कि महिला राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ अभद्रता के बाद पीसीसी संचार विभाग के नसेडी सुशील आनंद शुक्ला (जौनपुर) पर अब तक कार्रवाई नहीं होना कांग्रेसी गुंडा चरित्र को दर्शाता है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग होगी। जिसमें से दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। पहले चरण 19 अप्रैल को सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई। वहीं दूसरे चरण 26 अप्रैल में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग हुई। वहीं तीसरे चरण 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग होगी।
यह भी पढ़ें- CG: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव बोले, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटे हार रही है












Click it and Unblock the Notifications