छत्तीसगढ़ में आवासहीन परिवारों को मिले मकान, PM आवास योजना का हुआ क्रियान्वयन
PM AWAS: छत्तीसगढ़ में आवासहीन परिवारों के लिए 8 लाख 62 हजार 839 आवास बनाए गए हैं। इसके अलावा 3 लाख 13 हजार 307 मकान बनाए जा रहे हैं, जो जल्द परिवारों को उपलब्ध होंगे। भूपेश बघेल सरकार के प्रयासों से राज्य में कई जरूरतमंद परिवारों के खुद के पक्के मकान का सपना अब प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हो रहा है। उन्हें कच्चे मकानों के ढह जाने की चिंता और बरसात के सीलन भरी दीवारों से अब छुटकारा मिल चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से हजारों परिवार अपने खुशियों के पल बिना किसी चिंता के साथ जी रहे हैं।

जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोधमा निवासी 77 वर्ष के सिमोन मिंज का पक्का आवास बनाने का सपना अब पूरा हो गया है। सिमोन के पास दो कमरे की पुश्तैनी कच्ची झोपड़ी थी। जिसमें वे अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मुश्किल से जीवन यापन कर रहे थे। उनके आवेदन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में पक्का आवास बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।
शासन से मिली एक लाख 30 हजार रूपए की अनुदान राशि और स्वयं के बचत और बच्चों की कमाई से अतिरिक्त एक लाख रूपए की राशि मिलाकर उन्होंने स्वयं पक्का मकान बना लिया। श्री सिमोन मिंज ने बताया कि आवास योजना का लाभ नहीं मिलता तो वह कच्चे एवं टूटे-फूटे मकान में निवास करते रहते। अब वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पक्के मकान में सुखपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। पक्का मकान का सपना पूरा होने से खुश श्री सिमोन ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें CG News: विश्व आदिवासी दिवस पर वन विभाग द्वारा 500 करोड़ रूपए का होगा वितरण












Click it and Unblock the Notifications