छत्तीसगढ़ के एक गांव में 18 मार्च से पहले ही मना लिया जायेगा होली का त्यौहार,जानिए वजह
रायपुर,12 मार्च। रंगो का त्यौहार आने वाला है। 18 मार्च को पूरे भारत वर्ष में होली धूमधाम से मनाई जाएगी, लेकिन छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सेमरा गांव में ही होलिका दहन कर लिया जायेगा,जबकि कल रंग खेला जायेगा। आखिर क्यों सेमरा ग्रामीण एक सप्ताह पहले ही होली लेते हैं,इसके पीछे भी बड़ी रोचक है।

पंचांग में तय तिथि से 7 दिनों पहले मनाया जाता है त्यौहार
धमतरी जिले के सेमरा नाम के गांव में आज 12 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा और कल 13 मार्च को रंग खेला जायेगा। दरअसल इस गांव में परंपरा है कि यहां होली का त्यौहार पंचांग में तय तिथि से 7 दिनों पहले मनाया जाता है। ग्रामीण बताते हैं कि ऐसा नहीं है कि गांव में केवल होली का त्यौहार ही समय से पहले मनाया जाता है। चाहे होली हो या फिर दीपावली, हरेली ,पोला का त्यौहार इन्हे भी ग्रामीण समय से पहले ही मनाते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि परमपराओं को मानने से देवता प्रसन्न रहते हैं और गांव में कोई विपदा नहीं आती।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की दो टूक, किसानों के हित में यदि हमें कर्ज लेना पड़े, तो हम लेंगे
त्यौहार पहले मनाने से गांव विपदा से रहेगा मुक्त ,शांति रहेगी कायम
सेमरा के ग्रामीण कहते हैं कि उनके गांव में सिरदार देव को आराध्य देवता माना जाता है। उनकी पूजा-अर्चना के बिना गांव में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता हैं। कई सालो पहले गांव में रहने वाले एक बैगा को सपना आया था कि गांव में होली ,तीजा-पोला ,हरेली और दीपावली का त्यौहार पंचांग में दी जाने वाली तिथि पर ना मनाकर उससे पहले ही मना लेने से गांव विपदा से मुक्त रहेगा और शांति कायम रहेगी।
ग्रामीण कहते है कि पहले तो लोगों ने बैगा की बातों पर ध्यान नहीं दिया और तिथि मुताबिक ही त्यौहार मनाने लगे। बताते हैं कि बैगा की बात को अनदेखा करने की वजह से गांव में अनहोनी ,अप्रिय घटनाये घटने लगीं तब सारे ग्रामीण बैगा के पास गए, तो उसने बताया कि गांव के आराध्य सिरदारदेव ने ही उसे सपने में यह बताया था कि तय तिथि में त्यौहार ना मनाएं ,उसे ना मानने की वजह से ही गांव में मुसीबत आन पड़ी हैं।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आंदोलन कर रहे किसान की मौत, किसानो ने की 1 करोड़ के मुआवजे की मांग
लोककथा के मुताबिक ही मनाते आ रहे हैं त्यौहार
गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि बैगा के कथन के मुताबिक ही गांव में होली ,तीजा-पोला ,हरेली और दीपावली का त्यौहार पंचांग में दी तिथि से पहले मना लिया जाता है। यह सिलसिला कब से जारी है ,उसकी कोई जानकारी नहीं हैं,क्योंकि गांव के बुज़ुर्ग खुद अपने पूर्वजों से विरासत में मिली इस लोक कथा के मुताबिक ही त्यौहार मनाते आ रहे हैं। बहरहाल इस होली के शौकीन लोग होली खेलने की चाहत लिए हर साल इस गांव की तरफ खींचे चले आते हैं।
पंचांग के मुताबिक कब है होली का त्यौहार ?
गौरतलब है कि हिंदू धर्म में बड़े पर्व होली को हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन होता है,जबकि दूसरे दिन रंग खेला जाता है। पंचांग के मुताबिक इस साल 2022 में होली का त्यौहार 18 मार्च यानि शुक्रवार को पड़ने वाला है, उसकेएक दिन पहले यानि 17 मार्च को होलिका दहन होगा। वही 10 मार्च से ही होलाष्टक शरू हो चुका है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications