Jashpur: मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का विस्तार, जशपुर में बनाये गए 112 स्वास्थ्य शिविर कुटीर

Jashpur: जशपुर जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ अंचल में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत् का बेहतर लाभ देने के लिए जशपुर जिले के 112 हाट बाजारों में स्वास्थ्य शिविर कुटीर बनाया गया है, ताकि मरीजों और डॉक्टरों को धूप, पानी, हवा से सुरक्षित रख सके ।

chhattisgarh cm clinic yajana

जशपुर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियो ने बताया कि चिकित्सकों को मरीजों के ईलाज करने में समस्या न हो ,इसलिए अब स्थाई रूप से स्वास्थ्य कुटीर बनने से सुविधाएं और भी बढ़ गई है। डॉक्टरों द्वारा ईलाज के बाद मरीजों को तत्काल निःशुल्क दवाई एवं परामर्श दिया जा रहा है। गांव के ग्रामीणजनों को हाट बाजार के साथ अपने घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है।

इससे ग्रामीणजनों को समय के साथ पैसे की बचत हो रही है। अब उन्हें ईलाज के लिए दूर-दूर तक जाने की अवाश्यकता नहीं पड़ती। हाट-बाजार में खून जांच, बीपी, शुगर जांच, मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य बीमारियों की भी जांच होता है। ईलाज के दौरान गंभीर मरीजों को उच्च अस्पताल में रेफर भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ग्रामीण जनता से अपील, 6 से 17 जुलाई तक 'रोका-छेका' अभियान में लें हिस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+