बलरामपुर में करंट लगने से छात्रा की मृत्यु, CM भूपेश बघेल ने जताया दुःख

Balrampur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के ग्राम कोटी में विद्युत करेन्ट से एक छात्रा की मृत्यु तथा दो छात्राओं के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

balrampur cm bhupesh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक छात्रा के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है, वहीं इस घटना में घायल दोनों छात्राओं के उपचार का बेहतर प्रबंध करने के साथ ही 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला कोटी में दोपहर दीर्घ अवकाश के समय खेलते हुए स्कूल की तीन छात्राएं समीप पी. डी. एस. भवन के पास पहुंच गई। भवन के चैनल गेट में विद्युत करेन्ट प्रवाहित था, जिसकी चपेट में यह तीनों छात्राएं आ गई। इस घटना में कुमारी वर्षा पिता विनोद कक्षा पहली की मृत्यु हो गई तथा कुमारी काजल पिता महेन्द्र तिवारी कक्षा पहली एवं कुमारी आरती पिता लालसाय कक्षा दूसरी घायल हो गई। दोनों बच्चियों का इलाज सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: भूपेश कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, पढ़िए 29 बिंदु

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+