छत्तीसगढ़ः ननद के घर जाने से पति ने किया मना तो गर्भवती पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना के चैतरा गांव में सोमवार की देर रात को में एक महिला ने मामूली सी बात पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब महिला का शव घर में ही लटका हुआ मिला। इसके बाद मृतका के पति ने शव के नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि महिला अपनी ननद के घर जाने की जिद कर रही थी, लेकिन पति ने कोरोना वायरस का हवाला देकर उसे जाने से मना कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चैतरा गांव निवासी 21 वर्षीय संदीपा टंडन (21) पत्नी अशोक टंडन करीब 5 माह की गर्भवती थी।
मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे पति अशोक की नींद खुली तो देखा कि संदीपा का शव रस्सी से लटक रहा है। इस पर उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही फिंगेश्वर तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस की पूछताछ में अशोक ने बताया कि संदीपा से कभी विवाद नहीं हुआ। कुछ दिन से वह अपनी ननद के बच्चों को देखने के लिए महासमुंद जाने की जिद कर रही थी, पर अशोक ने कोरोना के चलते मना किया। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते ऐसा कदम उठाया है। अशोक और संदीपा ने 7 माह पहले प्रेम विवाह किया था। संदीपा बिलासपुर की रहने वाली थी। अशोक उसे बलौदाबाजार से उसकी नानी के घर से भगा कर लाया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications