सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी का काम राम-राम जपना, पराया माल हमारा
छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग होने के बाद अब दूसरे चरण को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा पहुंचे।
यहां के झाखरपारा में कांग्रेस उम्मीदवार जनक ध्रुव और राजिम प्रत्याशी अमितेश शुक्ल के पक्ष में प्रचार किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा का काम, राम नाम जपना, पराया माल अपना है।

उन्होंने कहा कि किसी भी योजना को लागू करने के लिए हमने फॉर्म नहीं भराया। मुख्यमंत्री ने इस बार बिंद्रानवागढ़ और राजिम में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का काम है राम नाम जपना, पराया माल अपना।
पूर्व मंत्री रुद्र गुरु पर हुए हमले और रुद्र गुरु के कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल के बयान पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी।
सीएम भूपेश बघेल ने सरकार बनने पर महिलाओं के लिए अच्छी से अच्छी योजना लाने की बात कही है। साथ ही इस बार फिर 75 पार का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications