पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी से पूछे 5 सवाल
रायपुर, 2 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कल छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी से 5 सवाल पूछे हैं। राहुल गांधी के छतीसगढ़ दौरे पर विष्णु देव साय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि राहुल गांधी चुनावो के बाद लंबे समय से छतीसगढ़ नही आये, अब उनके आते आते प्रदेश बहुत पीछे चला गया है। क्या राहुल गांधी अपनी राज्य सरकार को फटकार लगाने की हिम्मत दिखाएंगे?
विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी से 5 सवाल पूछे है।

साय ने राहुल गांधी से जो सवाल पूछें है, उनमे कांग्रेस के जनघोषणा पत्र के अधूरे वादों से लेकर यूपी के लखीमपुर प्रकरण के दौरान किसानो के दिए गए मुआवजेके सामान ही छत्तीसगढ़ के किसानो को भी मुआवजा देने की मांग शामिल है। इतना ही नहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ के कथित ढाई-ढाई साल के मामले स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच पैदा हुए मतभेदों का भी उल्लेख किया है।
यह भी पढ़ें राहुल गांधी करेंगे सेवाग्राम का शिलान्यास,जानिए छत्तीसगढ़ में सेवाग्राम और गांधी के सियासी मायने
विष्णुदेव साय के राहुल गांधी से पूछे गए 5 सवाल
1. छतीसगढ़ में कांग्रेस के शासन में हज़ारो महिलाओ ,युवतियों के साथ बलात्कार और सामूहिक बलात्कार हुआ है, क्या राहुल गांधी जी किसी से मिलने जाएंगे?
2. छतीसगढ़ की कॉन्ग्रेस सरकार ने यूपी में 50- 50 लाख का मुआवजा दिया था और छतीसगढ़ में 550 किसानों ने आत्महत्या की है। क्या वह सरकार को उन्हें मुआवजा देने कहेंगे?
3. चुनाव के पहले कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होते वक़्त राहुल गांधी ने कहा था, वादे पूरे करने के लिए छतीसगढ़ की राज्य सरकार जनता और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति जिम्मेदार होगी। 36 प्रमुख वादों में कांग्रेस ने 3 वर्षो में 26 वादे पर काम ही शुरू नही किया। क्या वो सरकार को बर्खास्त करेंगे?
4. प्रदेश में कांग्रेस के अंदर चल रही भारी राजनीति का प्रभाव जनता तक पड़ रहा है। पहले मुख्यमंत्री पद की लड़ाई अब टीएस बाबा का यह कहना कि राहुल गांधी जी के आने पर मेरी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। राहुल गांधी जी इस लड़ाई के लिए किसे जिम्मेदार मानते है?
5. छतीसगढ़ को राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बना दिया गया है। यहाँ से छतीसगढ़ के लोगो के हितों की बात कम और केंद्र सरकार पर आरोप प्रत्यारोप ज्यादा होता है। ऐसे में छतीसगढ़ के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। क्या राहुल गांधी जी यहाँ की सत्ता का दुरूपयोग बंद करायेंगे या यह उन्ही के कहने पर हो रहा है?
बघेल सरकार के आमंत्रण पर रायपुर पहुचेंगे राहुल गांधी
दरअसल राहुल गांधी कल बघेल सरकार के आमंत्रण पर रायपुर पहुचेंगे। राहुल गांधी भूमिहीन किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार की "राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना" की पहली किस्त जारी करेंगे और महात्मा गांधी सेवाग्राम का शिलान्यास भी करेंगे। इसी दौरान राहुल गांधी बघेल सरकार की तरफ से स्थापित की जाने वाली अमर जवान ज्योति की नींव भी रखेंगे। राहुल गांधी काफी लम्बे समय बाद छत्तीसगढ़ आ रहें हैं, लिहाजा उनके दौरे को लेकर सियासत गरम है।
भाजपा तो राहुल गांधी से सवाल पूछ ही रही है, इधर राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आने का इंतजार नवा रायपुर में जमीन के मुआवजे की मांग का रहे किसान भी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार से किसानों ने राहुल गांधी से मुलाकात कराये जाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications