CG Election 2023: पहले चरण की वोटिंग के बीच सीएम भूपेश बघेल का दांव, वीडियो जारी कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में वोटिंग के पहले चरण के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने कांग्रेस की योजना को गिनाया।
भूपेश बघेल कहा कि कांग्रेस ने आपसे वादा किया है कि फिर से कर्ज माफी करेंगे। 32 सौ रुपया क्विंटल में धान खरीदी की जाएगी। 6 हजार प्रति मानक बोरा की दर से तेंदुपत्ता और 4000 सालाना बोनस दिया जाएगा।

भूपेश बघेल कहा कि 'केजी टू पीजी बच्चों की पढ़ाई में कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसी प्रकार से 35 किलो राशन सभी परिवार को मिलेगा। चाहे एपीएल हो या बीपीएल हो। 500 रूपया में गैस सिलेंडर मिलेगा। जितने भी, जिसके पास भी गैस कनेक्शन हो। चाहे वो पहला हो या दूसरा। इसी के साथ-साथ स्वास्थ्य योजना में 5 से बढ़ाकर 10 लाख का बीमा किया जाएगा।'
बघेल ने कहा कि दुर्घटना में पूरा खर्च सरकार उठाएगी। आपका आशीर्वाद मिलेगा। 200 यूनिट तक बिजली फ्री रहेगी। अंत्येष्टि के लिए चाहे कंडा हो या लकड़ी हो, सबका खर्च सरकार उठाएगी। जितने भी स्व-सहायता समूह का कर्जा माफ किया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये सारी बातें शामिल है। आम लोगों के हित में कांग्रेस काम करती रही है। कांग्रेस को आपका आशीर्वाद मिले, वोट मिले, ऐसी अपील करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications