छत्तीसगढ़ के सभी प्रतिष्ठानों में अग्निशामक यंत्रों की होगी जांच, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल, गेमिंग जोन, अस्थाई प्रदर्शनियों, पेट्रोल पंप आदि का मौका मुआयना कर अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विष्णुदेव साय ने कहा है कि भीषण गर्मी के इस दौर में देश में लगातार अग्नि संबंधी दुर्घटनाएं हो रही है, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए।

मुख्यमंत्री साय ने ऐसे सभी संस्था संचालकों से आग्रह किया है कि वे अपने प्रतिष्ठान में अग्निशामक यंत्रों का होना सुनिश्चित करें और समय-समय पर उसका निरीक्षण-परीक्षण भी करें। जिससे आपात स्थिति में हालात को तुरंत नियंत्रित किया जा सके और जनहानि से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, सीएम विष्णुदेव साय ने की सावधानी बरतने की अपील












Click it and Unblock the Notifications