मशहूर कव्वाल अहसाम भारती का 85 साल की उम्र में निधन, लंबी बीमारी से थे ग्रस्त

नई दिल्ली, जनवरी 12। देश के मशहूर कव्वाल अहसान भारती का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार को लंबी बीमारी के चलते उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर छा गई है। आपको बता दें कि अहसान भारती ने अपनी आवाज के दम पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

Ehsaan bharti

दिल्ली से लेकर मुंबई तक मशहूर थे अहसान भारती

मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बे के रहने वाले अहसान भारती के पिता अशवाक अहमद उर्फ घोसनी कव्वाल भी लगभग छह दशक पूर्व दिल्ली रहने लगे थे। उनके साथ अहसान भारती भी दिल्ली जाकर रहने लगे थे। शाहपुर में ही उनका बचपन बीता। अहसान भारती बचपन से ही अपनी जादुई आवाज के लिए मशहूर थे। दिल्ली जाकर अहसान भारती ने अपनी सुरीली आवाज से दिल्ली से लेकर मुंबई तक अपनी आवाज का जादू बिखेरा। मुंबई में अहसान भारती को खूब पहचाना जाने लगे।

अहसान भारती के निधन से शाहपुर में भी गमगीन माहौल

आपको बता दें कि अहसान भारती पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे, लेकिन बुधवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन से ना सिर्फ दिल्ली और मुंबई में बल्कि शाहपुर में भी शोक की लहर है। शाहपुर में रहने वाले उनके दोस्त बताते हैं कि अहसान भारती मुहर्रम के मौके पर शाहपुर आया करते थे और रात के वकत संगीत का प्रोग्राम किया करते थे।

84 तरह की आवाज निकालते थे अहसान भारती

आपको बता दें कि अहसान भारती को लेकर एक चीज जो पूरे देश में सबसे अधिक मशहूर थी वो ये कि अहसान भारती अपने गले से 84 तरह की आवाज निकाल लेते थे। उनकी आवाज के दीवाने अहसान भारती को घुंघरू नाम से बुलाते थे। अहसान भारती सूफी स्टाइल सिंगिंग के लिए जाने जाते है। भारती ने 1990 में आगरा में आयोजित ताज महोत्सव में मौजूद फ़िल्म अभिनेता को एक शेर पर रोने को मजबूर कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+