Korba News: 10वीं में पढ़ती थी सलमा, करती थी एकंरिंग, सड़क खोदकर 5 साल बाद खोला जायेगा गुमशुदगी का राज ?
Anchor Salma Sultana missing case: पुलिस को कोरबा जिले के थाना कुसमुंडा में 2018 में गुमशुदा हुई एंकर सलमा सुल्तान का शव को दर्री-कोरबा रोड के किनारे दफनाये जाने की जानकारी मिली है।

News Anchor Murder Case Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा में 5 साल पहले लापता हुई एंकर की गुमशुदगी का राज जल्द ही उठने वाला है। पुलिस ने इस मामले में जिन संदेहियों को हिरासत में लेकर कई बड़े खुलासे किये है। पुलिस को कहना है कि साल 2018 में 18 साल की सलमा की उसके दोस्त समेत कई अन्य लोगों ने हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपियों ने जहां पर शव को दफन किया था, उस स्थान पर खुदाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले के थाना कुसमुंडा में 2018 में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब मामले की दोबारा जांच के दौरान कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। आशंका है कि उसके शव को दर्री-कोरबा रोड के किनारे दफनाया जा सकता है। हालांकि अब उस जगह पर फोरलेन सड़क बन चुकी है। ऐसे में खुदाई करने में पुलिस को काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल शीघ्र ही इस पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा।
दरअसल 2018 में कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र की निवासी वाली 10वीं में पढ़ाई करने वाली एंकर सलमा सुल्तान रहस्यमयी तरीके से लापता हुई थी। लापता होने के दो माह बाद सलमा के परिजनों ने कुसमुंडा पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी तलाशी के बाद भी भी पुलिस एंकर का पता नहीं लगा सकी थी। परिजनों ने भी बहुत कोशिश की ,लेकिन पूरे पांच साल गुजर जाने के बाद भी सलमा का कोई सुराग नहीं मिला था । इसी बीच सलमा के दोस्त जिम संचालक की नौकरानी ने इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाते हुए पुलिस को बताया है कि सलमा की हत्या में उसका दोस्त जिम संचालक समेत कुछ अन्य युवक भी शामिल है। इस जानकारी के बाद पुलिस संदेहियों को हिरासत में लिया गया है ,जिसके बाद संदेहियों ने सलमा की हत्या कर उसके शव को कोरबा-दर्री मार्ग पर स्थित भवानी मंदिर के निकट दफनाने की बात कबूल कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications