CG News: 'लूटतंत्र में गाय और गोबर को भी नहीं छोड़ा', छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

PM Modi Bastar visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जगदलपुर के लालबाग मैदान में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्यक्रम में करीब 27 हजार करोड़ रूपए की लागत से कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इसके साथ ही उन्होंने आमसभा में मौजूद लोगों को भी संबोधित किया। अपने संबोधन से पहले उन्होंने माईं दंतेश्वरी के जयकारे लगाए। वहीं उन्होंने बस्तर के महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव व दिवंगत सांसद बलिराम कश्यप को भी याद किया।

Chhattisgarh

उन्होंने कहा कि देश में ऐसे बहुत कम राज्य हैं, जहां कांग्रेस की सरकार हैं। ऐसे में लूट का माल बहुत कम है। इसलिए सरकार बनाने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश को लूटने में लग जाती है। लूट में गाय से लेकर गोबर तक को कांग्रेस सरकार ने नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कांग्रेस सरकारों के बीच इस बात की स्पर्धा चल रही है कि किस राज्य में सबसे ज्यादा हत्या, लूट, दुष्कर्म सहित अन्य अपराध हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है, अपराध चरम पर है। हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार ही शुरू से बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश के हर कोने से बदलाव की आवाज ही आ रही है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी बस्तर यानि दंडकारण्य में तब से हैं, जब प्रभु श्रीराम अपने वनवास के दौरान यहां आए थे। कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर जब इतनी परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, कांग्रेस सरकार का एक भी मंत्री नहीं आया, क्योंकि उन्हें इस बात पर गर्व नहीं है कि परियोजनाओं के लोकार्पण से क्षेत्र का विकास होगा।

इसके पीछे दो कारण हैं, जिनमें एक तो ये है कि उन्हें अपनी सत्ता हाथ से जाती हुई दिख रही है, जिसे वे बचाने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरा कारण मोदी है, जिससे भ्रष्टाचार आंख भी नहीं मिला सकते। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, दिनेश कश्यप, बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडे, चैतराम अटामी सहित अन्य ने अपनी बात रखी।

कांग्रेस की नीति में शामिल है कमीशन व करप्शन, कच्चा माल बेचकर मोटा माल कमाया
जनता को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा कि बस्तरवासी लंबे समय से स्टील कारखाने की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने ये मांग इसलिए नहीं सुनी, क्योंकि इसमें कमीशन व करप्शन नहीं हो पाता। कांग्रेस की नीति यही रही है कि कच्चा माल भेजो और उसी का सामान महंगे दाम पर खरीदो। इससे कांग्रेस को अच्छा कमीशन मिल जाता है और यहीं क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी सोच खत्म हो जाती है। बस्तर का लौह अयस्क उत्तम क्वालिटी का है। कांग्रेस सरकार की नीयत यही थी कि माल बाहर भेजो और कमीशन में बीच का पैसा हड़प लो। इसी तरह कच्चा माल बेचकर कांग्रेसियों ने मोटा माल कमाया, जबकि युवाओं को एक पाई तक नहीं मिल पाई।

मोदी ने लगाए आरोप, कहा- स्टील प्लांट हड़पना चाहते थे, लेकिन नगरनार प्लांट की मालिक बस्तर की जनता
पीएम मोदी ने कहा कि पहले जो माल खाते थे, उस पर मोदी ने ताला लगा दिया है। इसलिए अब कांग्रेसियों में छटपटाहट है कि उन्हें माल उड़ाने का मौका क्यों नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शुरू से ही इरादा रहा है कि झूठी बातें फैलाकर स्टील प्लांट को हड़प लिया जाए। वे अपने बच्चों की तिजोरी भरना चाहते हैं, जबकि ये मोदी की गारंटी है कि इस तरह की सभी मंशाओं को वे विफल करेंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर की आम जनता ही नगरनार इस्पात संयंत्र की मालिक है। कोई भी कांग्रेसी इसका मालिक नहीं बन पाएगा और न ही उनका हक छीन पाएगा। हर बस्तरवासी को उनका अधिकार दिलवाने को लेकर पीएम मोदी ने आश्वासन दिया। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार होने को लेकर लोगों से उनके मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट ऑन करवाकर समर्थन भी मांगा।

पर्दे के पीछे से देशविरोधी ताकतें चला रही कांग्रेस को, हिंदुओं को बांटने का किया जा रहा प्रयास
पीएम मोदी ने कहा कि एक बयान में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की संपदा पर पहला हक अल्पसंख्यकों को बताया था, जिसमें भी मुसलिमों को इसका पहला हकदार बताया था। अब कांग्रेस आबादी के हिसाब से उनका हक तय कर रही है। ऐसे में खुद अल्पसंख्यकों का अधिकार ही कांग्रेस छीन रही है। अब कांग्रेस के बड़े नेताओं के मुंह पर ताला लग चुका है और पर्दे के पीछे से देशविरोधी ताकतें कांग्रेस को चला रही हैं। यही कारण है कि हिंदुओं को बांटने का प्रयास कांग्रेस कर रही है। जबकि अभी देश में सबसे बड़ी जाति गरीब है, इसलिए देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार देश के गरीबों का है। गरीबों की चिंता करते हुए उनका जीवन बदलना है।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+