Naxal Encounter: अबूझमाड़ में नक्सल मुठभेड़,अब तक 5 वर्दीधारी नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

NAXAL ENCOUNTER: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। यह मुठभेड़ 4 जनवरी 2025 की शाम से जारी है और सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

नक्सल विरोधी सर्च अभियान में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव जिलों की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ के दौरान भारी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं, जिनमें AK-47, SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार शामिल हैं।

naxal cg 600 jpg

सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है, और विस्तृत जानकारी अभियान के पूर्ण होने के बाद जारी की जाएगी। इस मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, और सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में आशावाद बढ़ा है।

मृत नक्सलियों की पहचान

मारे गए नक्सलियों में डीकेएसजेडसी पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सीनियर कैडर के सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान और भी नक्सली शव मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों बताया कि मुठभेड़ और सर्च अभियान की स्थिति पर और जानकारी अभियान के बाद दी जाएगी।

जवान सन्नू कारम हुए शहीद

शनिवार की देर शाम से रात तक दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी (डिस्ट्रीक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए थे। इस दुखद घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने की है।

यह भी पढ़ें मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: प्रेस काउंसिल ने लिया स्वत: संज्ञान, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+