छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में मिरतूर थाना क्षेत्र के पोमारा जंगलों में डीवीसीएम मोहन कड़ती, डीवीसीएम सुमित्रा, मटवारा एलओएस कमांडर रमेश और लगभग 40 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी

छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर के एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि यह मुठभेड़ मिरतूर थाना क्षेत्र के पोमरा जंगलों में हुई। वहीं, सूचना यह भी है कि सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। गुजरी शाम सुरक्षाबलों के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुए थे। वहीं शनिवार तड़के 8 बजे के लगभग सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवानों के साथ मुठभेड़ हो गई।

naxali

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में मिरतूर थाना क्षेत्र के पोमारा जंगलों में डीवीसीएम मोहन कड़ती, डीवीसीएम सुमित्रा, मटवारा एलओएस कमांडर रमेश और लगभग 40 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस इनपुट पर सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुबह लबभग साढ़े सात बजे पुलिस ने पोमरा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। बहरहाल इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। यह सफलता डीआरजी, एसटीएफ और केरिपु फोर्स की साझा कार्रवाई से हासिल हुई है।
यह भी पढ़ें Union Budget 2022 -23: बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखे कई अहम प्रस्ताव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+