'रिश्ते में हम बाप लगते हैं', वोटिंग के बीच भतीजे विजय बघेल से चुनावी भिड़ंत पर बोले सीएम भूपेश बघेल
Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रथम चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वोटिंग चल रही है। वोटिंग के बीच राज्य के सीएम भूपेश बघेल का एक फिल्मी डायलॉग चर्चा में आ गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने भतीजे से पाटन सीट पर हो रहे मुकाबले को लेकर यह डायलॉग मारा है। जो फिल्म 'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन के मुंह से हम सबने सुना है। मुस्कुराते हुए भूपेश ने कहा- रिश्ते में हम बाप लगते हैं।

सीएम भूपेश से पत्रकारों ने पूछा कि चाचा और भतीजे में कौन भारी? बघेल ने तुरंत ही जवाब दिया, 'रिश्ते में हम बाप लगते हैं।' यह कहकर खुद मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे तो आसपास मौजूद लोगों ने जोरदार हंसने लगे।
भूपेश बघेल ने इस डायलॉग के जरिए यह बताने की कोशिश की कि वह अपने सांसद भतीजे पर भारी पड़ने वाले हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने यह बातें 6 नवंबर की शाम बेमेतरा में कहीं। वह यहां पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।
भूपेश बघेल ने महादेव ऐप और ईडी ऐक्शन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें जितनी गालियां दी जाएंगी, उतना ही फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, 'तुम्हारी गाली और मेरे कान की बाली, तुम जितना गाली दोगे उतना मुझे फायदा होगा। 17 तारीख तक बहुत वीडियो आएंगे और कहानियां आएंगी। आनंद लीजिए।












Click it and Unblock the Notifications