Chhattisgarh ED Raid: ईडी ने छत्तीसगढ़ व झारखंड में मारा छापा, शराब घोटाले में मामले में बड़ी कार्रवाई
Chhattisgarh ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ और झारखंड में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। ईडी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब इलाके में ईडी की टीम ने एक बार संचालक के घर पर छापा मारा है, जबकि झारखंड में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह और उनके करीबी रिश्तेदारों के चार्टर्ड एकाउंटेंट के ठिकानों पर कार्रवाई की गई है।
यह छापेमारी शराब घोटाले के मामले में की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ में विनय चौबे के खिलाफ पहले से ही प्राथमिकी दर्ज की गई है। ईडी की यह कार्रवाई उस एफआईआर के आधार पर की जा रही है, जो आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज की गई थी।

खबरों के अनुसार, रांची के विकास कुमार ने इस मामले में आवेदन दिया था, जिसके बाद रायपुर में एफआईआर दर्ज हुई। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि शराब घोटाले की पूरी साजिश रायपुर में ही रची गई थी, जिसमें आबकारी नीति में भी फेरबदल कराया गया था।
इस छापेमारी से यह स्पष्ट होता है कि शराब घोटाला मामले में जांच तेज हो गई है, और ईडी अब अधिक प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर रही है। छत्तीसगढ़ और झारखंड में चल रही यह जांच राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने का संकेत देती है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में 6 साल घोषित हुआ SI भर्ती परीक्षा का परिणाम, दीपावली के पहले मिली खुशियां












Click it and Unblock the Notifications