CG News; विधायक देवेंद्र यादव से ईडी ने की पूछताछ, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में होलिका दहन के दिन कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से ईडी ने पूछताछ की है। कांग्रेस विधायक का कहना है कि बीजेपी ईडी के माध्‍यम से कांग्रेस नेताओं को जानबूझकर परेशान कर रही है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में होली के त्यौहार के बीच मंगलवार को भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ईडी के रायपुर दफ्तर पहुंचे। दरअसल ईडी ने एमएलए देवेंद्र यादव को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

devendra yadav ed

पूछताछ से पहले कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने पत्रकारों से कहा, भाजपा ईडी के माध्‍यम से छत्‍तीसगढ़ में सभी कांग्रेस नेताओं को जानबूझकर परेशान कर रही है। बीते कुछ वक़्त से ईडी की जो कार्रवाई रही है, वह पूरी छत्तीसगढ़ की जनता देखा है।

इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर में विरोध प्रदर्शन किया। शहर के जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई कार्यालय के सामने कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने कहा था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा लेकिन वह खुद भी खा रहे हैं और अपने मित्र अडानी को भी खिला रहे हैं हमारी जनता का पैसा स्टेट बैंक और एलआईसी में जमा है। 36000 करोड़ रुपए एलआईसी का और 27000 करोड़ एसबीआई का जो देश का राष्ट्रीय कृत बैंक है उसका पैसा डुबोने का काम मोदी की सरकार ने किया है।आम जनता की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ रही है कांग्रेस पार्टी की मांग है आम जनता का पैसा सुरक्षित हो।

Recommended Video

    Chhattisgarh Budget 2023 से खुश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छत्तीसगढ़ के बजट दिया होली मनाने का मौका

    इस प्रदर्शन में रवि घोष प्रतिमा चंद्राकर संजय पाठक राजेंद्र साहू प्रमोद दुबे गिरीश दुबे उधोराम वर्मा शिव सिंह ठाकुर कन्हैया अग्रवाल राकेश धोत्रे दिलीप चौहान दिनेश ठाकुर अशोक राज आहूजा बंशी कन्नौजे नवीन चंद्राकर प्रशांत ठेंगड़ी दीपा बग्गा देव कुमार साहू अशोक ठाकुर अरुण जंघेल संजय सोनी जी श्रीनिवास शब्बीर खान दिलशाद हुसैन मनीराम साहू वारेन साहू जीतू तांडी अनिल रायचूरा अरशद अली मोहम्मद सिद्दीक मोहसिन खान नवीन लाजरस भीम यादव विष्णु राजपूत मुन्ना सोनकर सुनील ध्रुव अस्सु खान डोमेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें CG News: पंचकूला में होगी अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ के 209 खिलाड़ी होंगे शामिल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+