रायपुर में बोलीं द्रौपदी मुर्मू, आप सबका समर्थन मिल रहा है, आभारी हूं

रायपुर में आयोजित सांसदों और विधायकों की बैठक को द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका समर्थन मिल रहा है, जिसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के हम सब एक अटूट हिस्सा हैं।

रायपुर, 15 जुलाई। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सांसद विधायकों से समर्थन मांगने के लिए शुक्रवार को अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंची। इस दौरान उनके पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए रायपुर के निजी होटल में सांसद और विधायकों की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में भाजपा के अलावा दौरान बसपा और जोगी कांग्रेस के विधायकों ने भी मुर्मू का समर्थन किया।

murmu
रायपुर में आयोजित सांसदों और विधायकों की बैठक को द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका समर्थन मिल रहा है, जिसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के हम सब एक अटूट हिस्सा हैं। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति समृध्द भूमि पर आना एक सुखद अनुभूति है। यह सौभाग्य की बात है कि हमारा देश मजबूत लोकतंत्र की जननी है, जिसकी मजबूती के लिए हम सब कार्य कर रहे हैं। इस समय देश का स्थान पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण होने के साथ ही हमारे प्रति विश्व का दृष्टिकोण बदल रहा है। हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव को मना रहे हैं। हमने देश के समग्र विकास का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की पूजा की प्रक्रिया हम जनजातीय समाज से सीखते हैं। वह सदैव संस्कृति की उपासक होते हैं। हमारी लोक परंपरा ही हमारी पहचान है।

मुर्मू ने आगे कहा कि राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ को अलग पहचान मिली है। कृषि छत्तीसगढ़ की पहचान है। बस्तर और सरगुजा की संस्कृति हमें सदैव प्रभावित करती रही है। छत्तीसगढ़ का लोकशिल्प अद्वितीय है और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया जैसे बुनियादी बातों को हमेशा महसूस करते हैं। उन्होंने सभी सांसद व विधायकों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि मातृशक्ति की प्रतिनिधि के रूप में हमेशा राष्ट्र के नव निर्माण में अनुकरणीय कार्य करूंगी।

वही केन्द्रीय मंत्री और एनडीए की राष्ट्रपति चुनाव प्रभारी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि एनडीए ने हमेशा राष्ट्रपति पद के लिए योग्य और श्रेष्ठ उम्मीदवार बनाया है। इस बार भी द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर जनजाति समाज के स्वर को बुलंद किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार जनजाति समाज के सदस्य को राष्ट्रपति पद जैसे महत्वपूर्ण पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

निश्चित ही एनडीए उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू हम सबकी भावनाओं का प्रतिनिधित्व राष्ट्रपति पद के निर्वाचित होकर कार्य करेंगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विशाल विजय की ओर है। एनडीए के साथ अन्य दलों का समर्थन इस बात को बताता है कि मुर्मू का राष्ट्रपति निर्वाचित होना तय है। विपक्षियों के चेहरों पर हार की लकीरें पढ़ी जा सकती है।
यह भी पढ़ें राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने छत्तीसगढ़ पहुंची द्रौपदी मुर्मू, रायपुर में हुआ भव्य स्वागत

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश के 15वें राष्ट्रपति का आदिवासी समाज के प्रतिनिधि के रूप में होना सबके लिए गौरव की बात है। इतिहास में मुर्मू का राष्ट्रपति बनना समाज में अंत्योदय के विचार का विस्तार करना है। वह समग्र विकास के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद भी सदैव जुटी रहेंगी।

उन्होंने प्रदेश के अन्य विपक्षी दल जनता कांग्रेस व बसपा के समर्थन के लिए आभार माना है। वरिष्ठ विधायक व जनता कांग्रेस के नेता धरमजीत सिंह ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति उम्मीदवार के ऐलान के बाद ही समाज के हर वर्ग में उत्साह है। हम उनके विजय सुनिश्चित करने के लिए अपना नैतिक समर्थन देते है। वे सदैव सर्वसमाज के प्रतिनिधित्व के रूप में राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करती रहेंगी। बसपा विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से समाज का हर वर्ग में काफी उत्साह है। आपके राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद यह साबित हो गया कि समाज में आपकी सार्थक सक्रियता से आप सर्वोच्च स्थान पर पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें ग्रामीण उत्पादों को बड़ा बाजार दिलाने अमेजन, फ्लिपकार्ड का इस्तेमाल करेगी छत्तीसगढ़ सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+