'डॉ. रमन सिंह के साथ थे 2 अधिकारी, जो लिखते थे पटकथाएं', ED के आरोपों पर बोले CM बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी के आरोपों को लेकर लगातार बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं। मंगलवार (07 नवंबर) सीएम बघेल ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी के बयान को एक फुसफुसिया बम यानी कोई असर ना डालने वाला बताया। भाजपा नेता रमन सिंह को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि जो पैसों को साथ पकड़ा गया है, उसकी फोटो रमन सिंह के साथ है।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स की हुई रेड को लेकर सीएम भूपेश बघेल बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ मे इन दोनों केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी रुक जाएगी। उन्होंने कहा है कि 17 नवंबर के बाद ये लोग ब्रेक लेंगे। भूपेश बघेल का यह बयान छत्तीसगढ़ में एक शराब बनाने वाली कंपनी के ठिकानों पर मंगलवार को हुई छापेमारी के बाद आया है।

सीएम बघेल ने कहा, "जो पैसे के साथ पकड़ा गया है, उसकी फोटो रमन सिंह के साथ है। परसों तक शुभम सोनी को कोई नहीं जानता था लेकिन वो अचानक कैसे महादेव ऐप का मालिक बन गया। और ये एक ऐसे मालिक हैं जो अपने नौकर की शादी पर 250 करोड़ रुपये खर्च करते हैं। ऐसा करने वाले ये पहले शख्स होंगे। रमन सिंह के साथ रहते थे दो अफसर, बनाते थे ऐसी ही कहानियां, यह सब प्लांटेड है। इसका मतलब है कि बीजेपी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।"
सीएम बघेल ने पू्र्व मुख्यमंत्री व दिग्गज बीजेपी नेता डॉ रमन की सीधा हमला बोला। उन्होंने, डॉ रमन सिंह के साथ जो 2 अधिकारी रहते थे, वे ऐसी ही पटकथाएं लिखते थे। सीएम ने कहा, "ये जो फुसफुसिया बम (ईडी का बयान) लेकर आए हैं उस पर कोई भरोसा नहीं कर रहा, उस वीडियो को जो देख रहा है वो हंस रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications