CG: साल के आखिरी दिन रायपुर में दोहरा हत्याकांड, बजरंग दल कार्यकर्ता समेत 2 की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए साल से ठीक एक दिन पहले डबल मर्डर की वारदात घटी है। यह दिल दहला देने वाली घटना डी डी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांठा इलाके में हुई है, जहां दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जान गंवाने वाले युवको में एक बजरंग दल का कार्यकर्ता है। बहरहाल इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।
हत्या की घटना का शिकार हुए युवको के नाम कृष्णा यादव और सचिन बडोले है। सचिन बड़ोले बजरंगदल का रायपुरा चंगोराभांठा खंड का संयोजक था। लिहाजा बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ़्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि अपराधी पकड़े नहीं गए, तो छत्तीसगढ़ बंद करेंगे।

शराब पी रहे थे दोस्त, हुआ विवाद
मृतक सचिन बडोले के पिता का कहना कि उनके का किसी से कोई विवाद नहीं था। उसे पत्थर से कुचलकर मारा है। हत्या रात में 10 से 11 के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि कृष्ण यादव और सचिन बडोले एक साथ शराब पी रहे थे। इस दौरान कुछ युवक वहां पर पहुंचे। दोनों पक्षों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद जमकर मारपीट की गई।
कांग्रेस ने उठाये सवाल
वहीं एसएसपी लाल उम्मेद सिंह के मुताबिक डबल मर्डर मामले में 6 संदेहियों को पुलिस ने हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सचिन बडोले को खुले मैदान में ही पत्थर से कुचलकर मारा गया है। सचिन का दोस्त कृष्णा यादव भी साथ ही था, वो हत्या का आई विटनेस था, इसलिए उसको भी दौड़ाकर एक गली में जाकर मार दिया गया।
धर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि राजधानी रायपुर में डबल मर्डर हुआ है। भाजपा सरकार चूड़ी पहनकर बैठी हुई है। अपराध रोक नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें Year Ender 2024: छत्तीसगढ़ में घटित 10 भयानक घटनाएं, जिन्होंने देश को झकझोर दिया












Click it and Unblock the Notifications