'छत्तीसगढ़ में बनेगी डबल इंजन की सरकार', यूपी के डिप्टी सीएम बोले- जनता को लूटने वालों पर होगी कार्रवाई
Chhattisgarh News: भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छत्तीसगढ़ सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अंबिकापुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की जनता का संदेश लेकर मैं आया हूं।
छत्तीसगढ़ की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए तैयार है। वहीं भाजपा की परिवर्तन यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सफलता का छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य का यज्ञ चल रहा हो तो उसमें भी मुझे शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने बोला कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में अच्छे से चलती तो हमें प्रचार करने के लिए नहीं आना पड़ता। कांग्रेस अच्छी पार्टी नहीं है। ईडी की छापेमारी को लेकर उपमुख्यमंत्री मौर्या ने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा। दोषी होगा उसको छोड़ नहीं जाएगा।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सरगुजा पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी को लेकर कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा, जो छत्तीसगढ़ की जनता को लूटेगा, जो किसानों को लूटेगा, जो पिछड़ों को लूटेगा, जो दलितों को लूटेगा, जो गरीबों को लूटेगा, जो आदिवासियों को लूटेगा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही कहा कि अगर दोषी नहीं हैं उसे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और दोषी है तो अपनी तैयारी कर लें।
उत्तर प्रदेश के डबल इंजन की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जब डबल इंजन की सरकार होती है तो दोगुनी रफ्तार नहीं बल्कि 10 गुना रफ्तार से विकास के काम होते हैं। जब डबल इंजन की सरकार नहीं होती है तो उसमें अवरोध आता है।












Click it and Unblock the Notifications