धमतरीः दो साड़ियों से बने फंदे पर दो बेटों और मां की मिली लाश, हत्या कर आत्महत्या करने की आशंका
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के धूमा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो बच्चों और उनकी मां का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद मां ने फांसी लगा ली होगी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के रहनी वाली 26 वर्षीय झरना साहू और उसके दो बच्चे 6 वर्षीय सागर व 4 वर्षीय अक्षय का शव बुधवार की सुबह साड़ी से बनाए गए फंदे से लटका हुआ मिला।

एक साड़ी से सागर और चार साल के अक्षय का शव लटका हुआ था। वहीं दूसरी साड़ी के दो अलग-अलग फंदे से झरना और अक्षय का शव झूलता हुआ मिला। साड़ी को घर की छत पर लगी ग्रिल से बांधा गया था। जहां पर शव लटक रहे थे वहीं पर सोफा और एक स्टूल भी रखा हुआ था।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की हत्या करने के बाद मां झरना ने खुदकुशी की है। लेकिन एक महिला के लिए दोनों बच्चों को मारकर लटकाना या लटका कर मारना संभव नहीं है। ऐसे में तीनों की हत्या का भी अंदेशा है। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। तीनों के शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
वहीं राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में एक नाले से लड़की की लाश मिली है। मंगलवार शाम डेड बॉडी मिलने के बाद मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। बुधवार को पुलिस आस-पास की बस्ती और कॉलोनी के लोगों से लाश के बारे में पूछताछ कर रही है। इसके लिए लड़की की तस्वीर भी स्थानीय लोगों को दिखाकर जानकारी जुटाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications