छत्तीसगढ़ः TikTok पर हुआ दो बच्चों की मां को प्यार फिर प्रेमी से मिलने पहुंच गई यूपी

धमतरी। चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक को लेकर हर रोज खबरें आती रहती हैं। टिकटॉक के चक्कर में कई लोगों की जान चली गई। लेकिन इस मामले में एक टिकटॉक के कारण एक परिवार टूट गया। हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में देखने को मिली है। टिकटॉक प्लेटफॉर्म पर शादीशुदा महिला को युवक से प्यार हो गया और इसके चक्कर में वह अपने परिवार को छोड़ प्रेमी के पास चली गई। बता दें कि महिला दो बच्चों की मां भी है।

टिकटॉक पर महिला को हुआ प्यार

टिकटॉक पर महिला को हुआ प्यार

महिला के गायब हो जाने के बाद परिवार वालों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में कराई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने महिला को उत्तर प्रदेश से बरामद किया। दरअसल, धमतरी शहर के बठेना वार्ड की रहने वाली 32 वर्षीय महिला को टिकटॉक वीडियो बनाने का बेहद शौक है। इसी प्लेटफार्म पर उसने उत्तर प्रदेश के कानपुर के गोपालपुर में रहना वाले युवक आशु का वीडियो देखा।

प्रेमी से मिलने पहुंची कानपुर

प्रेमी से मिलने पहुंची कानपुर

महिला युवक से इतनी प्रभावित हो गई दोनों फोन पर बातें करने लगे फिर मैसेज का दौर शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकात प्रेम संबंध में तब्दील हो गई। फिर एक दिन अचानक महिला अपनी-अपनी छोटी बच्ची को लेकर पति के घर से भाग गई और सीधे अपने प्रेमी के पास कानपुर पहुंच गई। महिला के गायब होते ही परिवार से हड़कंप मच गया।

प्रेमी के लिए पूरा परिवार छोड़ा

प्रेमी के लिए पूरा परिवार छोड़ा

घर वालों ने पहले अपनी बहू को अपने स्तर पर खोजा लेकिन जब नहीं मिली तो मामला पुलिस कर पहुंचा। परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। तफ्तीश के बाद पुलिस को महिला का लोकेशन तो मिला मगर मामला पेचीदा हो गया। महिला अपने पति और बच्चों को छोड़ने को तैयारी थी लेकिन प्रेमी का साथ नहीं। लिहाजा, महिला ने बच्ची को उसके पिता को दे दिया और अपने प्रेमी के साथ वापस चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+