उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव छत्तीसगढ़ के 25 आयुष संस्थाओं को देंगे पुरस्कार
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव 24 अगस्त को स्वच्छता को बढ़ावा देने और संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के 25 आयुष संस्थाओं को पुरस्कृत करेंगे। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार आयुष संस्थाओं में स्वच्छता को बढ़ावा देने और संक्रमण की रोकथाम के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश में कायाकल्प-आयुष का क्रियान्वयन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है।

रायपुर के वीआईपी चौक के पास स्थित होटल बेबीलोन कैपिटॉल में सवेरे 11 बजे से आयोजित कायाकल्प-आयुष पुरस्कार समारोह में संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर और विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा और केन्द्रीय आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव कविता गर्ग भी शामिल होंगी। समारोह में एनएबीएच के फैकल्टी डॉ. किरण पंडित 'आयुष संस्थाओं में गुणवत्ता उन्नयन का महत्व एवं संभावनाएं' विषय पर व्याख्यान देंगे।
कायाकल्प-आयुष के माध्यम से राज्य की आयुष संस्थाओं में उच्च सेवा गुणवत्ता मानकों के पालन के लिए उनके बीच स्वस्थ एवं पारदर्शी प्रतियोगिता कराकर स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रेरित किया गया है। इनके चार चरणों में मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट पाए गए राज्य की 25 आयुष संस्थाओं को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने राज्य शासन के आयुष विभाग द्वारा यहां की आयुष संस्थाओं को विभिन्न गुणवत्ता मानकों एनएबीएच, एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन इत्यादि मानकीकरण के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने जन्म दिवस पर श्रमवीरों को दी सौगात,की दो अहम् घोषणाएं
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications