दंतेवाड़ाः सड़क और पुल तोड़ने से गांव वालों ने किया मना तो नक्सलियों ने दो को मार डाला

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा ब्लॉक के पोटाली गांव में गुरुवार की रात को नक्सलियों ने गांव के दो लोगों की हत्या कर दी। साथ ही इस झड़प में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी लोगों ने सड़क-पुलिया को तोड़ने से मना कर दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद फोर्स मौके पर पहुंची फिर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

dantewada naxali did murder of two villagers and three injured

अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटाली गांव में बीती रात 15 से 20 नक्सलियों का एक समूह गांव में पहुंचा हुआ था। गांव के चारों पारा से लोगों को बुलाकर मीटिंग की गई। इसके बाद पोटाली पुल को तोड़ने और सड़क को काटकर क्षतिग्रस्त करने को कहा गया। इस काम के लिए गांव के लोग राजी नहीं हुए और कहा कि पुलिस और सड़क बनने से गांव में खुशहाली आ रही है। सभी को राशन लाने, हॉस्पिटल जाने में सुविधा हो रही है। विध्वंसक वाला यह काम हम अपने गांव में नहीं करेंगे।

इसी बात से नाराज मलांगिर एरिया कमेटी के सचिव मंगडू, कमांडर सोमारु और जयलाल गांव वालों के साथ मारपीट करने लगे। नक्सलियों ने विरोध करने वाले बजरंग वेट्टी और टिंडो मंडावी के साथ मारपीट की। इसके अलावा बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों को भी खूब पीटा। इस बीच जोगापारा के बजरंग और टिंडो की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।

जबकि अन्य लोगों की जमकर पिटाई की है। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि धारदार हथियार से दो ग्रामीणों की हत्या नक्सलियों ने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+