दंतेवाड़ाः विधायक सहित 19 से ज्यादा सुरक्षाबलों की हत्या करने वाला नक्सली बुधरा सोढ़ी ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा। बीते गुरुवार को दंतेवाड़ा पुलिस को लोन वर्राटू अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा के विधायक भीमा मंडावी सहित अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर कुल 19 से ज्यादा जवानों की हत्या करने वाला हार्डकोर नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर नक्सली बुधरा सोढ़ी LGS कमांडर था। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था।

dantewada naxali budhra sodhi surrender on front of police

सरेंडर करने के बाद बुधरा ने पुलिस को बताया कि मेरे बिना परिवार तकलीफ में था, इसलिए मैंने सरेंडर कर दिया है। अब परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जीऊंगा। इधर, दंतेवाड़ा के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बुधरा के सरेंडर को बड़ी कामयाबी मानी है।

बता दें कि इन दिनों जिले में लोन वर्राटू यानी घर वापस आओ अभियान चला रही है। इस अभियान से प्रभावित होकर 1 इनामी महिला माओवादी सहित कुल 3 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के CRPF डीआईजी विनय कुमार सिंह और SP डॉ अभिषेक पल्लव के सामने सरेंडर किए हैं। सरेंडर महिला नक्सली मनकी अलामी (24) चेतना नाट्य मंडली (CNM) अध्यक्ष है, जिस पर 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है। वहीं सुंदर पदामी (30) और बोटी मंडावी (30) संगठन में रह कर काम कर रहे थे। दंतेवाड़ा SP की ओर से इनपर भी 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित हैं।

दंतेवाड़ा पुलिस के द्वारा जिले में लगभग साल भर पहले लोन वर्राटू अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा पुलिस के सामने अब तक 411 नक्सली हथियार डाल चुके हैं। सरेंडर किए माओवादियों में 109 लोगों पर इनाम भी घोषित है।

हाथियों परिवार के तीन सदस्यों को कुचल डाला
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से लगते मध्य प्रदेश बार्डर के गांव में हाथियों ने गुरुवार देर रात जमकर उत्पात मचाया। एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली और कई मकान क्षतिग्रस्त कर डाले। मरने वालों में 9 साल का बच्चा और उसके दादा-दादी भी हैं। गांव में घुसे हाथियों को भगाने के लिए ग्रामीण पटाखे फोड़ रहे थे। इसके चलते हाथी भड़क गए। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। इसमें गयादीन केवट ( 55 ), मुन्नी बाई केवट (50) और उनके 4 साल के बेटे राजकुमार केवट पटक-पटक कर मार दिया। देर रात तक हंगामा मचाने के बाद हाथी एक बार फिर केल्हारी वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+