कांग्रेस MP दीपक बैज ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- मोदी सरकार,पेट्रोलियम कंपनियां मिलकर जनता को लूट रही हैं
DEEPAK BAIJ CONGRESS: बढ़ती महंगाई के हवाले कांग्रेस लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम कर जनता को राहत देने की गारंटी देकर सत्ता में आने वाली मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के नीति के चलते जनता महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां संगठित होकर जनता से पेट्रोल डीजल में मुनाफा कमा रही है, जनता महंगाई से बेहाल है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने मोदी सरकार से पूछा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम में 35 प्रतिशत तक की गिरावट आई है फिर देश के भीतर पेट्रोल डीजल की दरों में 35 प्रतिशत की कमी क्यों नहीं की गई? पेट्रोल डीजल के दामों में 35 प्रतिशत की कमी की जाती और एक्साइज ड्यूटी मनमोहन सरकार के दौरान की ली जाती, तो देश की जनता को महंगाई से बड़ी राहत मिलता। आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी 30 से 35 प्रतिशत की कमी आती।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते सब्जी की कीमत में शत प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है दवाइयों के कीमत में 30 प्रतिशत किताब, कापी, स्टेशनरी, जूता, चप्पल के दाम में 20 प्रतिशत खाद्य तेल, दाल, शक्कर, कपड़ा, टोल टैक्स, ऑटो पार्ट्स, टायर, ट्यूब, आयल, ग्रीस, सौंदर्य प्रसाधन सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम में 2014 के मुकाबले 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें CG: नियमितीकरण और शिक्षक भर्ती का मामला, 15 अगस्त को सीएम भूपेश बघेल कर सकते हैं बड़ी घोषणा












Click it and Unblock the Notifications