Chhattisgarh विधानसभा के डिप्टी स्पीकर Manoj Singh Mandavi का निधन, CM भूपेश बघेल ने बताया अपूरणीय क्षति

Congress MLA Manoj Singh Mandavi का निधन हो गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रहे मनोज मंडावी के निधन पर CM Bhupesh Baghel ने शोक प्रकट किया है। Congress MLA Manoj Singh Mandavi demise CM bhupesh baghel condol

Congress MLA Manoj Singh Mandavi का निधन हो गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रहे मनोज मंडावी के निधन पर CM Bhupesh Baghel ने शोक प्रकट किया है। मांडवी के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। Chhattisgarh Congress MLA Manoj Singh Mandavi काअंतिम संस्कार कांकेर के नथिया नवागांव में होगा।

Chhattisgarh Congress MLA Manoj Singh Mandavi

CM भूपेश बघेल ने शोक प्रकट किया

मंडावी प्रदेश विधानसभा में डिप्टी स्पीकर की अहम पोस्ट संभाल रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,'छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ आदिवासी नेता, भानुप्रतापपुर विधायक श्री मनोज सिंह मंडावी जी के आकस्मिक निधन का समाचार हम सब के लिए बेहद दुखद है।'

Congress MLA Manoj Singh Mandavi

मुख्यमंत्री ने कहा, ईश्वर मनोज सिंह मंडावी के परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

Congress MLA Manoj Singh Mandavi

प्रमुख आदिवासी चेहरा थे

मनोज मंडावी 1998 में पहली बार विधायक बने थे। 2013 और 2018 में भानुप्रतापपुर से विधायक निर्वाचित हुए। 2019 में मंडावी छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया। तीन बार के विधायक मनोज सिंह मंडावी बस्तर क्षेत्र में पार्टी का एक प्रमुख आदिवासी चेहरा थे।

दिल का दौरा पड़ने से निधन

दी हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ कांग्रेस इकाई के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मंडावी (58) को दिल का दौरा पड़ने के बाद पड़ोसी धमतरी शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया। रविवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई।

बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मंडावी शनिवार रात जिले के चरमा क्षेत्र के अपने पैतृक गांव नथिया नवागांव में थे। शुक्ला ने बताया कहा कि बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें चरमा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। उन्होंने बताया कि मंडावी को उसके बाद पड़ोसी धमतरी शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

अजीत जोगी सरकार में मंत्री रहे

तीन बार के विधायक और बस्तर क्षेत्र में पार्टी के एक प्रमुख आदिवासी चेहरे, मंडावी ने 2000 और 2003 के बीच राज्य में अजीत जोगी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान गृह और जेल राज्य मंत्री का पदभार भी संभाल चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+