Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG: कांग्रेस MLA की टिकट कटने नेताओं ने खोला मोर्चा, समर्थकों ने बेंजाम से की निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग

Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में घमासान की स्थिति बनी हुई है। कई टिकट के दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया, वहीं सिटिंग एमएलए की टिकटें भी कट जाने से दावेदारों के साथ ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

इसी बीच चित्रकोट विधानसभा के विधायक रहे राजमन बेंजाम के घर के सामने बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे और उनसे टिकट नहीं मिलने के चलते निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग की। इसके लिए उन्होंने राजमन का पूरा सहयोग करते हुए उन्हें क्षेत्र से विधायक बनाने का आश्वासन भी दिया है।

Chhattisgarh

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में समर्थक चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम के बास्तानार स्थित घर के सामने पहुंच गए। समर्थकों ने राजमन से चुनाव लड़ने पर दबाव डाला। उन्होंने कहा कि जब वे चित्रकोट से विधायक थे तो उनकी टिकट काटकर दूसरे को टिकट क्यों दी गई। समर्थकों ने एकसुर में अपनी मांग करते हुए राजमन से चुनाव लड़ने कहा।

इस पर राजमन ने अपने समर्थकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। राजमन ने खुद को कांग्रेस के लिए समर्पित बताते हुए पार्टी के फैसले को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिसे भी टिकट दी है, वो मुझसे भी ज्यादा काबिल प्रत्याशी है।

पार्टी हाईकमान के फैसलों पर उन्होंने किसी भी प्रकार का कोई संदेह नहीं होने की बात कही है। करीब दो घंटों के मान-मनौव्वल के बाद समर्थकों ने राजमन का साथ देने की बात कही।

मालूम हो कि चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से पीसीसी चीफ दीपक बैज को कांग्रेस ने टिकट दी है। इससे पहले राजमन बेंजाम क्षेत्र के विधायक रहे हैं। दरअसल साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में दीपक बैज ही क्षेत्र के विधायक रहे, लेकिन साल 2019 में कांग्रेस की तरफ से दीपक ने लोकसभा चुनाव लड़ा और इसमें जीते भी। ऐसे में चित्रकोट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में राजमन को टिकट मिली थी। साल 2019 से राजमन चित्रकोट विधायक रहे हैं।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+