CG News: छत्तीसगढ़ के कुनकुरी में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, वोटिंग से एक दिन पहले सड़क किनारे मिला शव

Congress Party Worker Murder: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान होगा। इस बीच छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा से हत्या की एक बड़ी वारदात सामने आई है।

यहां 16 नवंबर की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे कांग्रेस कार्यकर्ता वृंदा राम बैगा (65) की खून से लथपथ लाश देखी गई। जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Congress Party Worker Murder:

यह पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ जखाटोली बस्ती का है। इस वारदात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रजौटी निवासी बालमुकुंद राम ने जानकारी दी कि वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था। बालमुकुंद शक जाहिर कर रहे हैं कि मृतक की हत्या राजनैतिक भी हो सकती है।

उन्होंने आगे बताया कि कल यानी 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लियोस मिंज के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है। जिसका मामला थाने में दर्ज हुआ है और उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

मृतक के परिजनों की जानकारी अनुसार वह कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर घर से यूडी मिंज का प्रचार करने क्षेत्र में गया हुआ था। वहीं, दूसरी तरफ वारदात स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक वृंदा राम गांव का बैगा था और पूजा पाठ भी करता था। इसलिए हो सकता है कि किसी ने जादू टोने के संदेह में हत्या कर दी हो।

इस पूरे घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक डीआईजी डी रविशंकर ने जानकारी दी कि मौके पर हमारी टीम पहुंची है। अभी घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वृंदा राम बैगा की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

बताते चलें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की 90 में से 20 सीटों पर पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान हो चुका है। वहीं, बाकी बची 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+