कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार, सुशील आनंद ने कहा- मोदी ने छत्तीसगढ़ में 139 बार झूठ बोला है
CONGRESS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांकेर में हुई चुनावी सभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस ली। राजीव भवन में आयोजित इस पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यध सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेछत्तीसगढ़ में अभी तक की कुल 5 जनसभाओं में कुल 139 बार झूठ बोल चुके है, अब छत्तीसगढ़ के लोग प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता से लेना बंद कर चुके है। मोदी, कांग्रेस एवं भूपेश बघेल से इतना डरे हुये है कि 45 मिनट में 54 बार कांग्रेस का नाम लिये।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से सार्वजनिक झूठ बोलकर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गिराया। मोदी ने अपने भाषण में सिर्फ झूठ और झूठ ही बोला। जिस राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने की कोई संभावना नहीं वहां पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण में लोगों को आमंत्रित करना इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मुंगेरी लाल के सपने भी देखते है। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्यार से दिये गये कका संबोधन का मखौल उड़ाकर छत्तीसगढ़ का अपमान किया है।
कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की प्रधानमंत्री ने सफेद झूठ बोला कि धान खरीदी केंद्र सरकार करती है। मोदी बतायें यदि धान खरीदी केंद्र करती है तो धान खरीदी के लिये कितने का बजट प्रावधान किया था? कितना पैसा कब किसानों के खाते में डाला? किस संस्था के माध्यम से केंद्र ने धान खरीदी? बड़े शर्म का विषय है कि भारत देश का प्रधानमंत्री झूठ बोलता है। धान खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार अपने दम पर करती है। केंद्र का इसमें कोई योगदान नहीं है। प्रधानमंत्री बतायें देश के किन भाजपा शासित राज्यों में केंद्र सरकार धान खरीदती है?












Click it and Unblock the Notifications