छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का दावा, प्रचंड बहुमत से फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

DEEPAK BAIJ CONGRESS: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त नज़र आ रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

DEEPAK BAIJ

बैज ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस के भरोसे का सम्मेलन और संभागीय सम्मेलनों के बाद विधानसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों को पूरा करने के बाद पार्टी अब अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संकल्प शिविर कर रही है। रायपुर, बस्तर संभागों में संकल्प शिविर कार्यक्रम प्रगति पर है। संकल्प शिविरों में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी नीतियों और योजनाओं का प्रशिक्षण देकर जनता के बीच भेजेगी। हमारी तैयारी बूथों तक पूरी हो चुकी है।

दीपक बैज ने कहा कि हमारे संगठन की मजबूती और सरकार के जनकल्याण कार्यों का मुकाबला करने में विपक्ष पूरी तरह नाकामयाब है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ते गया, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की आनन-फानन में सूची जारी करके यह बता दिया कि उसके पास योग्य उम्मीदवारों का अकाल है तथा वह मुद्दों के दिवालियेपन के साथ योग्य उम्मीदवारों का भी अभाव है। कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से पूछ कर उनकी राय लेकर प्रत्याशी चयन करने की प्रक्रिया अपना रही है। ब्लॉको में आवेदन मंगवा रही है भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को इस योग्य भी नहीं समझ रही कि उनसे प्रत्याशी चयन के संबंध में राय ले। भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी घोषित प्रत्याशियों को लेकर आक्रोश दिखने लगा है। भाजपा के जमीन स्तर के कार्यकर्ता निराश और हताश है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना छत्तीसगढ़ की तस्वीर को बदला है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 36 में से 34 वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है।

यह भी पढ़ें CG NEWS: हड़ताल पर गये सहायक शिक्षक संवर्ग के विरूद्ध होगी कार्यवाही, निर्देश जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+