कांग्रेस की जनसभा में CM भूपेश बघेल ने बोला PM मोदी पर हमला, कहा- उन्हें सिर्फ अडानी का विकास दिखता है

BHUPESH BAGHEL: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर के अभनपुर में कांग्रेस की चुनावी जनसभा में पीएम मोदी और अडानी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण के दौरान कहा कि पीएम मोदी साहब छत्तीसगढ़ आते है लेकिन उन्हें यहाँ विकास नहीं दिखाई देता है, हमने किसानों की आय बढ़ाई, महिलाओं को रोजगार, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया, गांवों को समृद्ध बनाया, भूमिहीनों को सालाना 7 हजार रुपये की आर्थिक मदद समेत बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई है।

BHUPESH BAGHEL CONGRESS

सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला और आदिवासियों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है, हमने आम आदमी का विकास किया है लेकिन पीएम मोदी जी को गरीबों का विकास नहीं दिखता है उन्हें सिर्फ अडानी का विकास ही दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण के दौरान भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे दिनों के वादे को याद करते हुए कहा कि महंगाई कम करने के वादे को लेकर सरकार में आई बीजेपी सरकार में महंगाई उफान पर है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है लेकिन मोदी सरकार महंगाई रोकने कोई कदम नहीं उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की वापसी होने पर हम गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने 200 यूनिट तक मुफ़्त बिजली देने का वादा किया, हमारी सरकार फिर से आई तो लगभग 42 लाख लोगों को मुफ़्त बिजली मिलेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग का नारा है राम नाम जपना और पराया माल अपना, ये लोग भगवान राम के नाम पर वोट और नोट दोनों मांगते है लेकिन हम उनके नाम से वोट नहीं मांगते, राम हमारे आस्था का केंद्र है। हमारी सरकार ने भांचा राम के स्मृति चिन्हों को संभालने के लिए श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ के माध्यम से जहा भी उनके पग पड़े उन स्थानों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कर रहे है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh BJP: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र, वादों को बताया मोदी की गारंटी, पढ़िए जरूरी बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+