छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने EVM पर फोड़ा हार का ठीकरा, सुशील आनंद बोले- लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर हो
Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह का पराजय का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस समझ नहीं पा रही है कि कहां चूक यह गई। बहरहाल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने इस हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया है। शुक्ला ने चुनाव आयोग से मांग की है कि 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, प्रजातंत्र में यदि किसी प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं तो भविष्य में इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कुरूद विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ने दावा है कि उन्होंने परिवार के साथ वोट डाला, लेकिन उन्हें शून्य वोट मिला।
वहीं रायपुर दक्षिण में स्वतंत्र महिला प्रत्याशी ने भी इस तरह का दावा किया है। रायपुर ग्रामीण में बीजेपी का उम्मीदवार चुनाव के दौरान कहीं दिख नहीं रहा था, 40 हजार वोट से जीत गया। यह अप्रत्याशित परिणाम कैसे आएं हैं। कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इससे कहीं न कहीं ईवीएम पर सवाल खड़ा हो रहा है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh New CM: आदिवासी भी हो सकता है छत्तीसगढ़ का अगला सीएम, रेस में महिलाएं भी शामिल












Click it and Unblock the Notifications