छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, आगामी दिनों तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस गिरेगा पारा

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बादल और बारिश का दौर जारी रहा, लेकिन अब एक बार फिर ठंड का मौसम शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। रायपुर के बूढ़ातालाब में तड़के सुबह कोहरा छाया रहा और दिनभर आसमान में बादल रहे। मौसम विभाग का कहना है कि अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है।

chhattisgarh news jpg

प्रदेश के बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा, अगले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। रायपुर में आंशिक रूप से मेघमय मौसम रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

रविवार को हल्की बारिश दर्ज
रविवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश जगदलपुर में 11.5 मिमी दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पिछले 30 वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है। दुर्ग में यह सामान्य औसत से चार डिग्री अधिक, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री अधिक और रायपुर में 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं, जगदलपुर में सामान्य से 1.1 डिग्री, बिलासपुर में 0.2 डिग्री और पेंड्रा रोड में 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान कम रहा।

न्यूनतम तापमान में वृद्धि
इस बीच, वर्षा के कारण न्यूनतम तापमान औसत से अधिक चल रहा है। जगदलपुर में यह सामान्य से 9 डिग्री, रायपुर और दुर्ग में 4.5 डिग्री, बिलासपुर में 3.4 डिग्री और पेंड्रा रोड में 1.7 डिग्री अधिक है। अंबिकापुर में यह सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।

वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, जो 3.1 से 4.5 किमी ऊंचाई तक ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।


अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में ठंड का मौसम बढ़ सकता है और तापमान में गिरावट की संभावना है। साथ ही, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, ऑटो में महिला ने दिया बच्चे को जन्म,टीकाकरण के ढाई माह बाद मासूम की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+