OPINION: छत्तीसगढ़ के नक्सल पीड़ित विद्यार्थियों का संवर रहा भविष्य, CM विष्णुदेव साय ने किया कमाल
Chhattisgarh Government News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और नक्सल हिंसा में पीड़ित विद्यार्थियों का जीवन संवर रहा है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आस्था और प्रयास आवासीय विद्यालय के माध्यम से प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र सहित गैर अनुसूचित क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जिलों के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के जीवन में स्थिरता प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है। यह राज्य में आस्था और प्रयास आवासीय विद्यालय के उद्देश्य को सार्थक बना रहा है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों के जीवन में स्थिरता लाने में आस्था और प्रयास विद्यालय हो रही है सार्थक। राज्य के 15 प्रयास विद्यालयों में 5254 विद्यार्थी अध्यनरत हैं। 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को शालेय शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं का कोचिंग भी दी जाती है।

राज्य के रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, कांकेर, कोरबा, जशपुर सहित 12 जिलों में संचालित प्रयास विद्यालयों में 5254 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 2891 बालक और 2367 बालिकाएं शामिल हैं। नक्सल हिंसा से अनाथ हुए बच्चों के लिए आस्था आवासीय विद्यालय संचालित की जाती हैं। उल्लेखनीय है कि वामपंथ उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के घटक में आस्था, प्रयास एवं सहयोग शामिल हैं।
राज्य सरकार छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित क्षेत्र सहित गैर अनुसूचित क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जिलों के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, आवास, भोजन, खेल एवं मनोरंजन जैसी सुविधाएं प्रदान कर रही है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को शालेय शिक्षा के साथ-साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज, एनटीएसई, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट आदि प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग दी जाती है, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए तैयार किया जा सके। वर्तमान में दंतेवाड़ा जिले में आस्था गुरूकुल आवासीय विद्यालय संचालित है, जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, खेल एवं मनोरंजन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2010 में राजधानी रायपुर में 200 सीटर प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किया गया था। इन विद्यालयों में निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से अध्यापन एवं कोचिंग का कार्य कराया जाता है, जिससे विद्यार्थी प्रारंभ से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागरूक होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। वर्तमान में राज्य में 15 आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 5254 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 2891 बालक और 2367 बालिकाएं शामिल हैं। राजधानी रायपुर स्थित प्रयास विद्यालयों में 884 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और कमजोर वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च श्रेणी के शैक्षिणिक संस्थाओं में प्रवेश दिलाकर उनके जीवन में स्थायित्व प्रदान करने का प्रयास कर रही है। हाल ही में उन्होंने राजधानी रायपुर स्थित सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में नवादिम नामक कम्प्युटर लैब का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि सभी के साथ अपने बच्चे के बेहतर भविष्य का सपना जुड़ा होता है। विद्यार्थियों को भी अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के सपने को साकार करने के लिए शांत मन से अर्जुन की भांति केवल चिड़ीया की आंख को केंद्र में रखकर अपना लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रयास में राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।
रायपुर प्रयास आवासीय विद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि यह गर्व का विषय है कि इन विद्यालयों से 122 विद्यार्थी IIT, 356 विद्यार्थी NIT और 70 विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करने में सफल हुए हैं। इस वर्ष आयोजित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 06 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जो पहले प्रयास विद्यालय में पढ़ाई कर चुके हैं। इसके अलावा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को NTSE, ओलंपियाड, गणित एवं विज्ञान पहेली की तैयारी कराई जाती है, ताकि वे इंजीनियरिंग और मेडिकल (NEET) की बेसिक तैयारी कर सकें। इसी तरह 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को JEE (Mains/Advanced) की तैयारी कराई जाती है। वर्तमान में 173 विद्यार्थियों को JEE Mains और 61 विद्यार्थियों को NDA प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है।
प्रयास विद्यालय का 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम लगभग शत-प्रतिशत रहा है। वर्ष 2024 में 10वीं में 174 विद्यार्थियों में से 123 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 74 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक अर्जित किए। वहीं 12वीं में 95 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए और JEE Mains में 62 विद्यार्थी क्वालीफाई हुए, जिनमें से 33 विद्यार्थियों ने जेई एडवांस क्वालीफाई किया। इस प्रकार यहां के विद्यार्थियों ने IIT में 05, NIT में 04 और Triple IT में 09 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त करने में सफलता पाई है।












Click it and Unblock the Notifications