'BJP को छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर दिलाई जाएगी जीत', लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम विष्णुदेव साय
लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बड़ा दावा किया है। साय ने कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव छत्तीगढ़ में बीजेपी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। साय ने संगठन तैयारियों को लेकर बीजेपी के दो दिवसीय महाधिवेशन का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को छत्तीगढ़ की सभी सीटों पर जीत दिलाना है।
छत्तीसगढ़ के सीएम ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "17 और 18 दो दिवसीय बीजेपी का राष्ट्रीय स्तर का महाधिवेशन था। ये बहुत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अधिवेशन था, जिसमें करीब 200 पदाधिकारी शामिल हुए... आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी है और 11 में से 11 सीटें बीजेपी को जिताकर देनी है।"

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार (17 फरवरी, 2024) शुरु हुआ। ये महाधिवेशन राजधानी दिल्ली में हुआ, जिसमें देशभर से बीजेपी दिग्गज समेत वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। बीजेपी की इस महाबैठक में लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार किया गाय। बैठक के दौरान चुनाव को लेकर कुछ अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
बीजेपी के राष्ट्रीय महाधिवेशन की शुरुआती सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी का बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी बीजेपी और केंद्र सरकार की विकास यात्रा पर लगी प्रदर्शनी में पहुंचे। इस प्रदर्शनी में पिछले 10 साल की विकास यात्रा का जिक्र किया गया।
पीएम मोदी पिछले हफ्ते रविवार को भारत मंडपम में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत जैन मुनि विद्यासागर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच से उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति की तरह है। मैं उनसे कई वर्षों में कई बार मिला। अभी कुछ महीने पहले, मैंनेमैंनेअपने दौरे का कार्यक्रम बदला और सुबह-सुबह उनसे मिलने पहुंच गया। तब नहीं पता था कि मैं कभी नहीं देख पाऊंगा। उन्हें दोबारा नहीं देख पाऊंगा। आज मैं समस्त देशवासियों की तरफ से संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 पूज्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक और आदरपूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि देता हूं'। यह कहते हुए प्रधानमंत्री का गला रुंध गया, वह भावुक हो गए और कुछ देर के लिए अपना संबोधन रोक दिया।












Click it and Unblock the Notifications