CG: सीएम विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साय ने भारतीय दर्शन और आध्यात्म को विश्व से परिचित कराने में स्वामी जी की भूमिका पर प्रकाश डाला और मानवता के कल्याण में उनके योगदान को रेखांकित किया।
साय ने कहा कि स्वामी जी के बचपन का एक हिस्सा रायपुर में बीता, जो राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज भी स्वामी जी के बताए रास्ते और सिद्धांतों पर चल रहा है। स्वामी विवेकानंद के उदार, व्यावहारिक और सुधारवादी सिद्धांतों को छत्तीसगढ़ ने अपनाया है।

ज्ञात हो की स्वामी विवेकानंद ने 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह पूज्य संत श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे और उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, "स्वामी जी ने पूरे विश्व को भारतीय दर्शन और आध्यात्म से परिचित कराया तथा मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया।"
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय 5 जुलाई को जायेंगे जशपुर, राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications