CG: सीएम विष्णुदेव साय ने रमाबाई अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माता रमाबाई अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने भाव प्रकट करते हुए लिखा कि त्याग और करुणा की प्रतीक माता रमाबाई अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
ज्ञात हो कि 7 फरवरी 1898 को भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई भीमराव अंबेडकर का जन्म एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर रमाबाई का बेहद असर पड़ा था। इतना ही नहीं, उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहायता की थी।

रमाबाई को उनकी मानवीय मूल्यों, विनम्रता और दयाभाव के लिए जाना जाता है। रमाबाई को लोग रमाई या मां रमा के नाम से जानते हैं, इसकी विशेष वजह उनकी विनम्रता और करुणा है। भीमराव अंबेडकर से रमाबाई का विवाह वर्ष 1906 में हुआ था। उस समय रमाबाई अंबेडकर 9 वर्ष की थीं और बाबा साहेब 15 वर्ष के थे। निरंतर 29 सालों तक रमाबाई ने बाबा साहेब का साथ दिया था। किंतु लंबी बीमारी ने उन्हें हरा दिया और 26-27 मई 1935 को मुंबई में रमाबाई का निधन हो गया।
यह भी पढ़ें दिल्ली के अस्पताल में 7 बच्चों की मौत, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख












Click it and Unblock the Notifications