सीएम विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर उन्हें किया नमन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को उनकी 127वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है।

साय ने कहा है कि नेताजी ने भारत की आजादी के लिए कठिन संघर्ष किया और ''तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हेें आजादी दूंगा'' जैसे नारों से देशवासियों में नये जोश का संचार किया। उन्हें आजादी के लिए लड़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अतुल्य योगदान के लिए नेताजी सदैव याद किए जाएंगे।
ज्ञात हो कि विश्व के महानतम नेताओ में शुमार, भारत के महान क्रांतिकारी, विभिन्न आंदोलनों के अगुआकार सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिन 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती के रूप में मनाया जाता है। नेताजी के नाम से जाने जाने वाले इस महानपुरुष का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओडिशा के कटक में बंगाली परिवार में हुआ था।
भारत की आजादी में नेताजी ने महत्वपूर्ण भूमिका को निभाई थी। उन्होंने आजादी के लिए जय हिन्द, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, चलो दिल्ली जैसे नारे दिए जिन्होंने युवाओं में आजादी के लिए प्रेरणा का कार्य किया था। आजादी के लिए उनके द्वारा किये गए संघर्ष को नमन करने के लिए उनकी जयंती को हर साल मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications