CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दी सभी चाटर्ड एकाउंटेंट को CA Day की शुभकामनाएं
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक जुलाई 'सी.ए. डे' के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चाटर्ड एकाउंटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकाउंटेंट किसी भी देश, प्रदेश के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं।

उन्होंने कहा कि चाटर्ड एकाउंटेंट अपनी कुशलता से आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने सभी सी.ए. से छत्तीसगढ़ में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में सहयोग की अपील की है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में होगा प्री-ऑडिट, डिप्टी सीएम अरुण साव ने जारी किये निर्देश












Click it and Unblock the Notifications