Raipur: सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर, 11 ट्रको में चावल किया अयोध्या रवाना
Chhattisgarh News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा, इसके साथ ही वहां भव्य महाभंडारा होगा। इस भंडारे में छत्तीसगढ़ के सुगंधित बासमती चावल से बना भोग प्रभु श्रीराम को अर्पित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शनिवार को रायपुर से अयोध्या के लिए 11 ट्रकों से तीन हजार कुंतल चावल भेजा। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर के लिए चावल से भरे ट्रकों को रवाना किया गया।

इस अवसर पर इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन ने सीएम विष्णुदेव साय को लड़डुओं से भी तौला। मिली जानकारी के मुताबिक 11 ट्रको में 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या के लिए रवाना किया गया है।
राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्री राम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Ministers: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय?












Click it and Unblock the Notifications