CG: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ अरूण कुमार शर्मा के निधन पर जताया शोक
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ अरूण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने डॉ शर्मा के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ अरुण कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ की माटी के सपूत हैं, जिन्होंने न सिर्फ छत्तीसगढ़ में अपितु देश के विभिन्न स्थलों पर पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। छत्तीसगढ़ में सिरपुर और राजिम में उन्होंने उत्खनन के कार्य कराए। पुरातत्व के क्षेत्र में डॉ. अरुण शर्मा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
छत्तीसगढ़ के पुरातत्ववेत्ता पद्श्री डॉ. अरुण कुमार शर्मा की मांग पर ही अयोध्या के राम जन्मभूमि पर खुदाई कराई गई थी। डा अरुण शर्मा खोदाई दल के सदस्य भी थे। वह अयोध्या मंदिर मामले में मुख्य गवाह भी रहे। हाईकोर्ट में अयोध्या में मंदिर था, इसका प्रमाण इन्होंने ही पेश किया था। अरुण शर्मा की ही मांग पर ही यहां खुदाई करवाई गई थी। यहां से मिले शिलालेख और मंदिर के अवशेष ही पूरे फैसले में प्रमुख आधार बने।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बढ़ी कैंसर उपचार की सुविधा, CM विष्णुदेव ने किया कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन












Click it and Unblock the Notifications