सिकल सेल नाम की बीमार से जूझ रहे दो मासूम, सीएम साय ने बढ़ाया मदद का हाथ
Chhattisgarh News: सिकल सेल नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो मासूम बच्चों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहल की है। सीएम साय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की चिरायु शाखा पीड़ित मासूम बच्चों के स्वास्थ्य की जांच में जुटी गई।
रायपुर जिले के कांसाबेल तहसील के खूंटीटोली निवासी दुर्गावती चौहान अपने दोनों बच्चे आयुष चौहान (5) और आरुषि चौहान (2) के साथ बुधवार 6 मार्च को बगिया स्थित सीएम कैम्प पहुंची। यहां उन्होनें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया कि उनके दोनों बच्चे सिकलसेल से पीड़ित हैं।

उन्हें लगातार दवा और रक्त की जरूरत पड़ती है। लेकिन, आर्थिक तंगी की वजह से वो दोनों बच्चों का इलाज नहीं करवा पा रही। दोनों बच्चों का इलाज करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएम साय ने दुर्गावती की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए,सीएमओ डॉ.आरएस पैंकरा को पीड़ित बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिए है।
चिरायु के नोडल अधिकारी डॉ.अरविन्द रात्रे ने बताया कि सिकलसेल जन्म से होने वाली अनुवांशिक बीमारी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश का पालन करते हुए सिकलीन पीड़ित दोनों बच्चों को सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराया जा रहा हैं। रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
सिकलसेल उन्मूलन अभियान जोरों पर
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिकलसेल मुक्त भारत बनाने के लिए केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंर्तगत जिले में सिकलसेल की जांच की जा रही है। उन्होनें बताया कि सिकलसेल से जूझ रहे मरीजों को प्राथमिक राशन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध करा, सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बच्चों को रक्त की जरूरत होगी तो उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications