जम्मू-कश्मीर आतंकी घटना पर सीएम भूपेश ने कसा तंज, केंद्र सरकार नहीं दे पा रही जनता को सुरक्षा

सीएम भूपेश कहा कि मोदी सरकार कश्मीर में लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। रायपुर में पत्रकारों के एक संगठन की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि कश्मीर में हुई आतंकवादी घटना की

रायपुर, 16 अगस्त। मंगलवार को कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। सीएम भूपेश कहा कि मोदी सरकार कश्मीर में लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। रायपुर में पत्रकारों के एक संगठन की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि कश्मीर में हुई आतंकवादी घटना निंदनीय है। इस तरह की घटना को रोका जाना चाहिए। सीएम भूपेश ने आगे कहा कि कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं है।

bhupesh
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ समय पूर्व जम्मू कश्मीर में रह रहे सरकारी कर्मचारी और दूसरे राज्यों के लोगों ने सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था,लेकिन भारत सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही है। सीएम बघेल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षित रहे,यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

वही छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए बढ़ाये गए महंगाई भत्ते के संबंध में सीएम भूपेश ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की है। पूर्व सीएम रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं,वह केंद्र सरकार से कहकर देशभर में पुरानी पेंशन योजना लागू करवाएं और हमारे कर्मचारियों के पैसे केंद्र सरकार ने रोक रखा है, उसे भी दिलवाएं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का बढ़ा 6 % DA, शिक्षक संगठन ने दी यह प्रतिक्रिया,पढ़िए खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+